₹20 के नकली सिक्के बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़!

Sep 14, 2026 - 13:28
 0  116
₹20 के नकली सिक्के बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़!

सहारनपुर । यूपी के सहारनपुर में नकली सिक्के बनाने और उन्हें बाजार में खपाने वाले गैंग के 5 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.   

आरोपियों के पास से 20 रुपये के 6400 नकली सिक्के बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत 1 लाख 28 हजार रुपये है. इसके अलावा छह मशीनें और सिक्के तैयार करने का पूरा सेटअप मिला. 

पुलिस के मुताबिक, गैंग रोज करीब 12 हजार नकली सिक्के बनाता था.

पुलिस के मुताबिक, यह गैंग अब तक 70 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत के नकली सिक्के बाजार में खपा चुका है

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उपकार लूथरा, हिमांशु उर्फ गुल्लू, कुलदीप, संतोष चौरसिया और अनुराग पाल के रूप में हुई है

बिंदास बोल संवाददाता उत्तरप्रदेश 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0