कानपुर में गूंजी सेवा संकल्प की ज्योति, मशाल लेकर सड़कों पर उतरे हजारों भाजपा कार्यकर्ता

कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। फूलबाग से शुरू हुई यात्रा बिरहाना रोड और नयागंज होते हुए घंटाघर स्थित भारत माता की प्रतिमा तक पहुंची। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल और तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई, माताओं-बहनों की सुरक्षा, विकास, गरीब कल्याण और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया गया।

कानपुर में गूंजी सेवा संकल्प की ज्योति, मशाल लेकर सड़कों पर उतरे हजारों भाजपा कार्यकर्ता

कानपुर में गूंजी सेवा संकल्प की ज्योति, मशाल लेकर सड़कों पर उतरे हजारों भाजपा कार्यकर्ता

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को कानपुर में भाजपा की ओर से भव्य सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। भाजपा कानपुर महानगर उत्तर, दक्षिण एवं ग्रामीण संगठन की ओर से आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा और मशाल लेकर शामिल हुए। फूलबाग से शुरू हुई यात्रा बिरहाना रोड और नयागंज होते हुए घंटाघर स्थित भारत माता की प्रतिमा तक पहुंची।

यात्रा के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहे।

उन्होंने कहा-

📌-यह ज्योति संकल्प की ज्योति है।

📍-आतंकवाद को समाप्त करने की ज्योति, 

📍-माताओं-बहनों की सुरक्षा की ज्योति,

📍-दुश्मन के घर में घुसकर स्ट्राइक करने के संकल्प की ज्योति,

📍-विकास की ज्योति और गरीबों के कल्याण की ज्योति है।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सेवा, सुरक्षा और विकास के नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान, मुफ्त राशन सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

📌फूलबाग में जुटे कार्यकर्ता

बुधवार सुबह से ही विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा कार्यकर्ताओं का फूलबाग पहुंचना शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बीच कार्यक्रम स्थल पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई थीं। इन स्क्रीन के माध्यम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन कार्यकर्ताओं ने सुना।

📍राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात से लेकर प्रधानमंत्री पद तक के 25 वर्षों के राजनीतिक एवं प्रशासनिक सफर का उल्लेख किया।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को केंद्र में रखते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

मशाल लेकर यात्रा में शामिल हुए वरिष्ठ नेता

प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, महापौर प्रमिला पांडेय, सांसद रमेश अवस्थी, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, विधायक महेश त्रिवेदी, अभिजीत सिंह सांगा, सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटियार, विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह एवं सलिल विश्नोई, विधायक सरोज कुरील, राहुल बच्चा सोनकर एवं सुरेश अवस्थी सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मशाल लेकर यात्रा में शामिल हुए।

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, उपेंद्र पासवान, शिवराम सिंह, नीतू सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, अभिनव दीक्षित, शशांक मिश्रा, पुष्कर शुक्ला, प्रकाश वीर आर्य, डॉ. दिवाकर मिश्रा, श्रीकृष्ण दीक्षित सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी यात्रा में मौजूद रहे।

🔴भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर

फूलबाग से शुरू हुई सेवा ज्योति यात्रा बिरहाना रोड और नयागंज होते हुए घंटाघर पहुंची। तिरंगा और मशाल लेकर चल रहे कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के उद्घोष किए। रास्ते में व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

यात्रा के दौरान शहर की सड़कों पर मशालों और तिरंगे की रोशनी के बीच राष्ट्रभक्ति का माहौल दिखाई दिया।

🌹भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समापन

घंटाघर चौराहे पर पहुंचने के बाद सेवा ज्योति यात्रा का समापन हुआ। वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रसेवा, सुरक्षा, विकास और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया।

कार्यक्रम के संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष शिवांग मिश्रा ने संचालन किया, जबकि सह संयोजक एवं जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय कर यात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। इससे पहले भाजपा की ओर से बताया गया था कि यात्रा में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी की गई थी।

भाजपा नेताओं ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को कार्यकर्ताओं और आम जनता तक पहुंचाना है।