धूम-धाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

वर्ष की भांति इस वर्ष भी 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चौबेपुर के अध्यक्ष दिनेश कुमार शुक्ला ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के त्याग एवं बलिदान को याद किया तथा देश की तरक्की और सामाजिक एकता के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

Aug 17, 2026 - 01:35
Aug 20, 2026 - 13:29
 0  10
धूम-धाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
चौबेपुर बेला क्रॉसिंग स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026

 धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

कानपुर। चौबेपुर स्थित बेला क्रॉसिंग पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री राज नारायण तिवारी, दिनेश कुमार शुक्ला अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चौबेपुर, अनिल कुमार शर्मा, दीपू शर्मा, अवनीश कुमार सिंह, विनोद कश्यप, विष्णु अग्निहोत्री (ओबरॉय टेलर), गनी भाई सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और देश के विकास, सामाजिक सौहार्द तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना साफ नजर आई।

इस अवसर पर दिनेश कुमार शुक्ला, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चौबेपुर, कानपुर नगर ग्रामीण ने सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी हमारे वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का परिणाम है। हमें उनके आदर्शों को हमेशा याद रखना चाहिए और देश की तरक्की तथा सामाजिक एकता के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का भी दिन है। सभी लोगों को राष्ट्रहित में एकजुट होकर देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए।

दिनेश कुमार शुक्ला, अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चौबेपुर, कानपुर नगर ग्रामीण

....................

🔴 कानपुर।गणतंत्र दिवस के अवसर पर इनकम टैक्स एण्ड जीएसटी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बसंत लाल गुप्ता ने संस्था के कार्यालय पर झंडारोहण किया। एवं उपस्थित सभी सदस्य गणों में उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत, महासचिव ऋषिकेश दीक्षित, कोषाध्यक्ष ऋषि कांत मणि और अन्य सदस्यों ने अपने-अपने विचार स्वतंत्रता दिवस पर प्रगट किया।और अंत में सदस्यों द्वारा उपस्थित लोगों को मिष्ठान खिलाया गया एवं स्लम एरिया के बच्चों को बिस्कुट और मिष्ठान वितरण किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0