110 बैंक अकाउंट, 38 साइबर शिकायत और 25.45 करोड़ का झोल! मुंबई पुलिस नेअंतर-राज्यीय साइबर रैकेट का भंडाफोड़ किया।
मुंबई।डोंगरी पुलिस की साइबर टीम ने एक ऐसे अंतर-राज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है जो ऑनलाइन गेमिंग, क्रिकेट सट्टेबाजी और कैसीनो गतिविधियों की आड़ में साइबर धोखाधड़ी के लिए 'म्यूल' बैंक अकाउंट उपलब्ध कराता था। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पांच अन्य की पहचान 'वॉन्टेड' के तौर पर की गई है। पुलिस ने 42 बैंक पासबुक, 70 डेबिट कार्ड, 36 सिम कार्ड, 23 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 1 टैबलेट, 12 बैंक किट और एक कार ज़ब्त की है, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹50 लाख है। जांच में पता चला कि 110 बैंक अकाउंट में से 17 अकाउंट 38 साइबर शिकायतों से जुड़े थे, जिनमें सिर्फ़ 1.5-2 महीनों के भीतर लगभग ₹25.45 करोड़ का लेन-देन हुआ था। यह जांच महाराष्ट्र से आगे बढ़कर दूसरे राज्यों तक भी फैली हुई है सतीश कुमार मंडोरा बिंदास बोल संवाददाता मुंबई
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

