पुश्तैनी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक हुआ अबान अहमद, तीनों भाइयों ने दिया जनाज़े को कंधा
प्रयागराज में अबान अहमद को शनिवार को पुश्तैनी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच उनके भाई अली अहमद और उमर अहमद भी अंतिम विदाई में शामिल हुए और जनाज़े को कंधा दिया।
पुश्तैनी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक हुआ अबान अहमद, तीनों भाइयों ने दिया जनाज़े को कंधा
बिंदास बोल न्यूज़ विशेष संवाददाता
प्रयागराज। अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद को शनिवार को प्रयागराज स्थित उनके पुश्तैनी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अंतिम विदाई के दौरान उनके बड़े भाई अली अहमद और उमर अहमद भी मौजूद रहे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों भाइयों को पुलिस वैन से कब्रिस्तान तक लाया गया।
कब्रिस्तान पहुंचने पर पुलिस वैन से उतरते ही अली और उमर भावुक नजर आए। दोनों भाइयों ने एक-दूसरे को गले लगाया। इसके बाद दोनों ने अबान के जनाज़े को कंधा दिया और अंतिम रस्मों में शामिल हुए।
अंतिम विदाई में उमड़ी भीड़
अबान के जनाज़े के कब्रिस्तान पहुंचने की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। देखते ही देखते कब्रिस्तान के आसपास भीड़ बढ़ गई।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लोगों से पीछे हटने की अपील की। भीड़ बढ़ने के बाद कुछ समय के लिए अफरातफरी की स्थिति भी बनी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
कड़ी सुरक्षा के बीच पूरी हुई अंतिम रस्में
अबान अहमद की अंतिम विदाई को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कब्रिस्तान के आसपास पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी।
अली और उमर को भी सुरक्षा घेरे में कब्रिस्तान तक लाया गया। पुलिस अधिकारियों की निगरानी में अंतिम रस्में पूरी कराई गईं। रस्में पूरी होने के बाद दोनों को पुलिस सुरक्षा में वापस ले जाया गया।
पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

