अंधेरी पश्चिम में बीएमसी इंजीनियर और कर्मचारी को घूस लेते एंटी करप्शन ने पकड़ा।
मुंबई। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के एक जूनियर इंजीनियर और एक कर्मचारी को एक बेकरी मालिक से 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. कार्रवाई के दौरान एसीबी ने बीएमसी कर्मचारी के पास से 2.78 लाख कैश भी बरामद की. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जूनियर इंजीनियर नीरव कुमार और नगर निगम कर्मचारी विजय रमेश पाटिल के रूप में हुई है. दोनों मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित बीएमसी दफ्तर में काम करते थे. शिकायतकर्ता बेकरी का कारोबार चलाता है. उसने बताया कि विजय पाटिल ने उससे 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी. बदले में आश्वासन दिया कि बेकरी को बिना परेशानी के चलने दिया जाएगा. साथ ही उसके खिलाफ कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की जाएगी.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

