चित्रकूट में नदी में गिरी कानपुर के श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, दो की मौत; चार घायल

चित्रकूट में रविवार तड़के श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नदी में गिर गई। हादसे में कानपुर निवासी सुनील गुप्ता (50) और हिमांशु सिंह सेंगर (30) की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी श्रद्धालु मैहर में शारदा माता के दर्शन के लिए जा रहे थे। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

चित्रकूट में नदी में गिरी कानपुर के श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, दो की मौत; चार घायल

चित्रकूट में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नदी में गिरी

कानपुर। मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट क्षेत्र में रविवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे में कानपुर निवासी दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी श्रद्धालु मैहर में शारदा माता के दर्शन के लिए जा रहे थे।

हादसा रविवार तड़के करीब 3 बजे हुआ। घटना के बाद मौके से गुजर रहे पैदल तीर्थयात्रियों ने बोलेरो को नदी में गिरा देखा। उन्होंने नदी में उतरकर वाहन सवार लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

सुनील गुप्ता और हिमांशु सिंह सेंगर की मौत

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान कानपुर निवासी सुनील गुप्ता (50) और हिमांशु सिंह सेंगर (30) के रूप में हुई है। दुर्घटना में घायल चार लोगों को चित्रकूट के जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।

ड्राइवर को झपकी आने की आशंका

पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने के कारण बोलेरो अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई होगी। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस के अनुसार, घायलों की हालत में सुधार होने पर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

बिंदास बोल न्यूज़ विशेष संवाददाता