FDA द्वारा नवी मुंबई, महापे,MIDC में एक बड़े दूध मिलावट रैकेट का पर्दाफाश,दूध के टैंकरों में स्किम्ड मिल्क पाउडर और ठंडा पानी मिलाते हुए पकड़ा।
ठाणे। FDA को गोपनीय जानकारी मिली कि ठाणे जिले में कई जगह पर दुध में मिलावट किया जा रहा है,FDA ने तत्काल कार्रवाई करते हुए, ठाणे FDA अधिकारियों ने एक डेयरी पर छापा मारा और एक ऑपरेटर को दूध के टैंकरों में स्किम्ड मिल्क पाउडर (SMP) और ठंडा पानी मिलाते हुए पकड़ा। मिलावटी दूध को ठाणे और नवी मुंबई की डेयरियों में शुद्ध गाय/भैंस के दूध के रूप में सप्लाई किया जाता था। अधिकारियों ने ₹1.86 लाख कीमत का 4,710 लीटर मिलावटी/संदिग्ध दूध, साथ ही कई लाख कीमत का पनीर, SMP और क्रीम ज़ब्त करके नष्ट कर दिया। बिना फ़ूड लाइसेंस के चलने के कारण डेयरी को बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि 15 लोगों/कंपनियों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज की गई है, और लाइसेंस कैंसिल करने की कार्रवाई चल रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

