आईएमए कानपुर चुनाव 2026-27: नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन प्रमुख पदों के लिए दाखिल हुए पर्चे
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) कानपुर शाखा के वार्षिक चुनाव 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। पहले दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव सहित विभिन्न प्रमुख पदों के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया 6 सितंबर तक चलेगी, जबकि मतदान 27 सितंबर को आईएमए भवन, परेड में ईवीएम के माध्यम से कराया जाएगा
आईएमए कानपुर शाखा के वार्षिक चुनाव 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
कानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) कानपुर शाखा के वार्षिक चुनाव 2026-27 के लिए मंगलवार, 1 सितंबर 2026 से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। चुनाव समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव सहित विभिन्न प्रमुख पदों के लिए प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।चुनाव समिति की चेयरपर्सन डॉ. अर्चना भदौरिया ने बताया कि नामांकन पत्र 24 अगस्त 2026 से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होकर 6 सितंबर 2026 तक चलेगी। प्रत्याशी आईएमए कानपुर कार्यालय में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। 6 सितंबर को शाम 5 बजे नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम समय सीमा निर्धारित की गई है।नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए डॉ. अमित सिंह गौर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।चार उपाध्यक्ष पदों के लिए डॉ. दिनेश सिंह सचान, डॉ. विकास मिश्रा, डॉ. सुभी वरयानी एवं डॉ. गणेश शंकर ने नामांकन दाखिल किया। इसी प्रकार सचिव पद के लिए डॉ. दीपक श्रीवास्तव, वित्त सचिव पद के लिए डॉ. क्षमा शुक्ला, संपत्ति सचिव पद के लिए डॉ. सौरभ लूथरा, वैज्ञानिक सचिव पद के लिए डॉ. रेनू सिंह गहलोत, पुस्तकालय सचिव पद के लिए डॉ. मिलन सचान, सांस्कृतिक सचिव पद के लिए डॉ. गौरव मिश्रा तथा क्रीड़ा सचिव पद के लिए मानव लूथरा ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। चुनाव समिति के सचिव डॉ. जे. एस. कुशवाहा ने बताया कि 48 कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए पहले दिन कुल आठ नामांकन प्राप्त हुए हैं। नामांकन दाखिल करने वालों में डॉ. देवज्योति देबरॉय, डॉ. कुश पाठक, डॉ. प्रदीप गुप्ता, डॉ. अम्बर वरयानी, डॉ. ए. के. गुप्ता, डॉ. हेमलता शुक्ला, डॉ. शिवांशु मिश्रा एवं डॉ. अवधेश शर्मा शामिल हैं।उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 6 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी। नामांकन पत्रों की जांच 7 सितंबर को की जाएगी। वैध प्रत्याशियों की सूची 8 सितंबर को प्रातः 11 बजे जारी की जाएगी। नाम वापस लेने की अंतिम समय सीमा 10 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके बाद अंतिम प्रत्याशी सूची 12 सितंबर को प्रातः 11 बजे जारी की जाएगी। चुनाव समिति की चेयरपर्सन डॉ. अर्चना भदौरिया ने बताया कि मतदान 27 सितंबर 2026 को आईएमए भवन “टेंपल ऑफ सर्विस”, 37/7, परेड, कानपुर में कराया जाएगा। चुनाव में मतदान ईवीएम के माध्यम से कराया जाएगा। चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव समिति द्वारा निर्धारित नियमों एवं आचार संहिता का पालन सभी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के लिए अनिवार्य होगा। सोशल मीडिया प्रचार, बैनर, पोस्टर एवं होर्डिंग सहित चुनाव प्रचार से संबंधित निर्धारित प्रतिबंधों का भी पालन करना पड़ेगा।
चुनाव समिति ने आईएमए कानपुर के सभी सदस्यों से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

