लोक जनशक्ति पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने मनाया रक्षाबंधन

कानपुर में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नौबस्ता स्थित जिला कार्यालय में रक्षाबंधन पर्व मनाया। इसके बाद साकेत नगर स्थित डेफ एंड एनविजन स्कूल पहुंचकर मूक-बधिर बच्चों के साथ रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। महिला कार्यकर्ताओं ने बच्चों को राखी बांधी और सभी ने उन्हें चॉकलेट तथा उपहार वितरित किए।

लोक जनशक्ति पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने मनाया रक्षाबंधन

TEST AD - In-Article-1
TEST AD - In-Article-1
TEST AD - In-Article-2
TEST AD - In-Article-2

कानपुर। मंगलवार के दिन लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नौबस्ता स्थित जिला कार्यालय में रक्षाबंधन पर्व मनाया। इस मौके पर जिला प्रवक्ता प्रत्यक्षा कटियार, कल्याणपुर विधानसभा अध्यक्ष बोस्की त्रिपाठी और जिला कार्यकारिणी सदस्य शिल्पी श्रीवास्तव ने जिलाध्यक्ष विपिन यादव, जिला उपाध्यक्ष शुभम तिवारी, जिला महासचिव पुनीत गुप्ता सहित पार्टी के पुरुष पदाधिकारियों की कलाइयों पर राखी बांधकर उनके यशस्वी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। तत्पश्चात सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी साकेत नगर स्थित डेफ एंड एनविजन स्कूल पहुंचे। यहां के मूक एवं बधिर बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया। इस अवसर पर महिला कार्यकर्ताओं ने बच्चों की कलाई पर राखी बांधकर एवं पुरुष पदाधिकारियों ने बच्चों से राखी बंधवाकर उन्हें चॉकलेट खिलाई। बच्चों के उपहार के तौर पर पेन, पेंसिल, फ्रूटी, चिप्स को वितरण किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विपिन यादव, जिला उपाध्यक्ष शुभम तिवारी, महासचिव पुनीत गुप्ता, कल्याणपुर विधानसभा अध्यक्ष बोस्की त्रिपाठी, उपाध्यक्ष पूनम पटेल, प्रवक्ता प्रत्यक्षा कटियार, शिल्पी श्रीवास्तव मौजूद रहे।