काकादेव कारोबारी हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, हत्यारोपी संजय ढाबा मुठभेड़ में घायल

कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र में चर्चित कारोबारी हत्याकांड के बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पांडु नगर चौकी क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी संजय ढाबा के पैर में गोली लगने की सूचना है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं फरार हिस्ट्रीशीटर मोनू नेता, कुशल श्रीवास्तव समेत अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।

Sep 13, 2026 - 19:19
 0  101
काकादेव कारोबारी हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, हत्यारोपी संजय ढाबा मुठभेड़ में घायल

Big Breaking News Kanpur: काकादेव कारोबारी हत्याकांड में पुलिस का

बड़ा एक्शन

बिंदास बोल न्यूज़ विशेष संवाददाता

कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र में हुए चर्चित कारोबारी हत्याकांड के बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पांडु नगर चौकी क्षेत्र में पुलिस और आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ में शातिर अपराधी संजय ढाबा के पैर में गोली लगने की सूचना है।

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान संजय ढाबा घायल हुआ, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस टीम मौजूद रही।

फरार आरोपियों की तलाश में दबिश जारी

कारोबारी हत्याकांड के बाद पुलिस फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस की तलाश में हिस्ट्रीशीटर मोनू नेता, कुशल श्रीवास्तव समेत अन्य आरोपी शामिल हैं।

इस चर्चित हत्याकांड के बाद पुलिस की कार्रवाई और मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Bindas Bol News पर कानपुर से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग खबर के लिए जुड़े रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0