अमूल और गोकुल दूध पैकेटो में अशुद्ध पानी मिलाते हुए पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा, आरोपी गिरफ्तार।
मुंबई।समतानगर पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर, इरन्ना लिंगैया गोपनाबोनाई उम्र 48 वर्ष वे रामुजागर चॉल, लक्ष्मी नगर, दामुनगर लास्ट बस स्टॉप, कांदिवली ईस्ट, मुंबई के निवासी थे। समतानगर पुलिस स्टेशन की अपराध जांच टीम ने 12/08/2026 को सुबह 5:50 बजे उनके आवास पर छापा मारा और उन्हें अमूल और गोकुल नामक कंपनियों के 1 लीटर और आधा लीटर दूध के पैकेटों में अशुद्ध पानी मिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। उसके खिलाफ आईपीसी 1071/2026, बीएनएस धारा 274, 345(3), 347(1), 318(4), 336(3), 3(5) के साथ-साथ धारा 26, 27, 31 और दंड धारा 59 और 63 खाद्य सुरक्षा अधिनियम मानक अधिनियम 2006 नियम और विनियम 2011 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
छापेमारी के दौरान, आरोपी के पास से अमूल और गोकुल कंपनियों का 74 लीटर मिलावटी दूध, मिलावट के लिए आवश्यक सामग्री और अमूल और गोकुल कंपनियों के नाम वाले नकली खाली थैले बरामद किए गए। आरोपी को इस अपराध में गिरफ्तार कर लिया गया है।
बिंदास बोल संवाददाता ।
सतीशकुमार मंडोरा
।