वार्ड-14 में चौथे दिन भी जारी रहा ‘नाली-झाड़ू-कूड़ा’ आंदोलन, महिलाओं ने लगाया ‘सफाई नहीं तो टैक्स नहीं’ का नारा
वार्ड-14 में चौथे दिन भी जारी रहा ‘नाली-झाड़ू-कूड़ा’ आंदोलन, महिलाओं ने लगाया ‘सफाई नहीं तो टैक्स नहीं’ का नारा
## Summary
कानपुर के वार्ड-14 में नगर निगम की सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षद शालू सुनील कनौजिया का ‘नाली-झाड़ू-कूड़ा’ आंदोलन रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। पार्षद और पूर्व पार्षद सुनील कनौजिया के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और ‘सफाई नहीं तो टैक्स नहीं’ के नारे लगाए।
## Description
प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर और सफाई कर्मचारियों की कमी का मुद्दा उठाया गया। पार्षद ने सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए। वहीं, पूर्व पार्षद सुनील कनौजिया ने किदवई नगर स्थित ओ ब्लॉक सब्जी मंडी की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्ष 2021 में केडीए से नगर निगम को हस्तांतरण के बावजूद कई बीटों पर सफाई कर्मचारियों की तैनाती नहीं की गई। उन्होंने नगर निगम द्वारा वसूले गए टैक्स की वापसी के लिए उच्च न्यायालय जाने की बात कही।