क्रिएटिविटी के रंगों में घुला राष्ट्रप्रेम : मैक
MAAC Kanpur for VFX & Animation
कानपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर काकादेव स्थित प्रतिष्ठित एनीमेशन व वीएफएक्स प्रशिक्षण संस्थान ‘मैक कानपुर’ (MAAC) में देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान का परिसर तिरंगे के रंगों, असीम उत्साह और राष्ट्रभक्ति के गीतों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में संस्थान एवं 'मैक अड्डा' के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति भाषण, मनमोहक नृत्य, विचारोत्तेजक स्किट तथा देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और उन्हें अपनी रचनात्मक प्रतिभा और आधुनिक कौशल का सकारात्मक उपयोग कर देश के नवनिर्माण में भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मैक कानपुर के निदेशक रमन शर्मा, प्रबंधक अभिषेक शुक्ला, आशीष चौरसिया, पंकज, अंकिता, नैंसी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने वालों में तेजस कपूर, शौर्य दीक्षित, रिशिका त्रिपाठी, वैभवी शुक्ला, मानसी मिश्रा, मुस्कान गुप्ता, अनन्या कपूर, दीपक पाल, स्वप्निल सोनी, कौशिकी गुप्ता, श्रिष्टि गुप्ता, सुयश चौधरी, अंजलि देवी, रोहित शर्मा, हार्दिक शुक्ला, प्रज्ञा वर्मा, उम्मुल मोहसिनात, राम पोरवाल एवं अविरल एलेग्जैंडर शामिल रहे।
उल्लेखनीय है कि 'मैक' युवाओं को इंडस्ट्री स्टैंडर्ड वीएफएक्स (VFX) और एनीमेशन की उच्चस्तरीय ट्रेनिंग देने वाला देश का अग्रणी संस्थान है। भारत के अलावा दक्षिण-पूर्व एशिया (जैसे वियतनाम आदि) में भी इसकी शाखाएं फैली हैं। संस्थान के प्रशिक्षित छात्र आज दुनिया के शीर्ष वीएफएक्स स्टूडियोज में कार्यरत हैं और हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक अपनी कला का लोहा मनवा रहे हैं। हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' की वीएफएक्स टीम में भी संस्थान के पूर्व छात्रों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शहर के नीरछीर चौराहा काकादेव स्थित मैक की शाखा में वर्षों से युवाओं को विश्वस्तरीय ट्रेनिंग देकर इंडस्ट्री के लिए तैयार किया जा रहा है
।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

