Kanpur News: नए DM महेंद्र सिंह तंवर ने संभाला कार्यभार, बोले- सड़कों की समस्याओं का निरीक्षण कर कराया जाएगा समाधान

Bindas Bol News, Bindas Bol News Kanpur, Bindas Bol News Kanpur News, Bindas Bol News Breaking News, Bindas Bol News UP News, Bindas Bol News IAS News, Mahendra Singh Tanwar, IAS Mahendra Singh Tanwar, Kanpur DM Mahendra Singh Tanwar, Kanpur New DM, Kanpur District Magistrate, Mahendra Singh Tanwar Takes Charge, Kanpur News, Kanpur Breaking News, IGRS Ranking Kanpur, Kanpur Roads, Bindas Bol News Hindi News

Sep 23, 2026 - 20:51
 0  100
Kanpur News: नए DM महेंद्र सिंह तंवर ने संभाला कार्यभार, बोले- सड़कों की समस्याओं का निरीक्षण कर कराया जाएगा समाधान

नए DM महेंद्र सिंह तंवर ने संभाला कार्यभार, बोले- सड़कों की समस्याओं का

होगा समाधान

बिंदास बोल न्यूज़ विशेष संवाददाता

कानपुर। कानपुर के नवागत जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बुधवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर और जिला निर्वाचन कार्यालय का भ्रमण किया।

इसके बाद सरसैया घाट स्थित सभागार में जिलाधिकारी ने अपनी प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी।

रोहतक के रहने वाले हैं महेंद्र सिंह तंवर

जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि वह हरियाणा के रोहतक जिले के निवासी हैं। उन्होंने टेक्सटाइल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने करीब दो वर्ष तक नोएडा की एक निजी कंपनी में काम किया।

इसके बाद उन्होंने एसएससी परीक्षा पास की और मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस में करीब तीन वर्ष तक कार्य किया। प्रशासनिक सेवा में आने के बाद उन्होंने विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी संभाली। कुशीनगर में करीब डेढ़ वर्ष तक जिलाधिकारी के रूप में कार्य करने के बाद अब उनका तबादला कानपुर किया गया है।

करीब 10 वर्षों के अनुभव का मिलेगा लाभ

महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि प्रशासनिक सेवा में करीब 10 वर्षों के अनुभव का लाभ कानपुर में मिलेगा। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं को पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ पूरा किया जाएगा।

उन्होंने शहर की सड़कों की समस्याओं को लेकर भी प्राथमिकता बताई। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़कों का निरीक्षण कराया जाएगा और सामने आने वाली समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

IGRS रैंकिंग में सुधार पर जोर

नवागत जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शहर की अपनी अलग-अलग समस्याएं होती हैं और उन्हीं समस्याओं के समाधान में आगे का रास्ता छिपा होता है।

उन्होंने स्वयं को स्पष्टवादी बताते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही IGRS की रैंकिंग में सुधार के लिए कमियों को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।

नए जिलाधिकारी के सामने कानपुर जैसे बड़े जिले में सड़क, जनशिकायत, विकास कार्य और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां रहेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0