कुशीनगर में महिला शिक्षिका से संबंध बनाने के दबाव का आरोप, वीडियो वायरल; स्कूल प्रबंधक दिनेश राय गिरफ्तार

कुशीनगर में महिला शिक्षिका से संबंध बनाने के दबाव का आरोप, वीडियो वायरल; स्कूल प्रबंधक दिनेश राय गिरफ्तार
कुशीनगर के रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र स्थित द रेनबो लोरेटो स्कूल के प्रबंधक दिनेश राय पर महिला शिक्षिका ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने, अभद्र व्यवहार और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दिनेश राय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75, 115(2) और 351(3) के तहत कार्रवाई की गई है। महिला की तहरीर में विरोध करने पर हाथ पकड़ने तथा जान से मारकर नहर में फेंकने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TEST AD - In-Article-1
TEST AD - In-Article-1
TEST AD - In-Article-2
TEST AD - In-Article-2