कानपुर देहात ज़िले के गजनेर की फैक्ट्री के फ्यूल टैंक में आग, 2 मज़दूरों की झुलसकर मौत।
कानपुर देहात।मुख्य अग्निशमन अधिकारी कानपुर देहात श्री प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि दिनांक 21.09.2026 को समय लगभग 17.50 बजे थाना गजनेर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जरिहा में एक सूचना फायर स्टेशन माती पर प्राप्त हुई कि औद्योगिक क्षेत्र रनियां में एक टायर फैक्ट्री ओउम जेवीआरडी है जिसमें आग लगी हुई है।
तुरंत मैं स्वयं एवं फायर स्टेशन माती से 03 फायर टेंडर रवाना हुए। मौके पर पहुंचकर देखा कि फैक्ट्री के जो दो फ्यूल टैंक हैं उसमें से एक टैंक में आग लगी हुई है। तुरंत हमने फायर टेंडर से जो बगल वाला टैंक है, उसकी कूलिंग स्टार्ट की और आग बुझाने के लिए जो हमारे पास फोम उपलब्ध होता है, उस फोम से हमने आग बुझाने के लिए छिडकाव स्टार्ट किया।
समय लगभग आधे घण्टे में आग पर काबू पा लिया। इस घटना में दो लोगों की दुखद मृत्यु हो गई है। आग के कारणों की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

