कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में गैर इरादतन हत्या के मामले में करीब 6 साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अजय नाम बदलकर ‘वीर चक्रधारी’ के नाम से रह रहा था और पहचान छिपाने के लिए दाढ़ी-मूंछ और बाल बढ़ा रखे थे। पुलिस के मुताबिक शराब पार्टी के दौरान छोटे पैग को लेकर हुए विवाद में उसने अपने दोस्त को छत से नीचे फेंक दिया था।