कानपुर में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश
कानपुर। आजादी के जश्न और राष्ट्रभक्ति की भावना को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से कानपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सरसैया घाट से शुरू हुई यह यात्रा ग्रीन पार्क तक पहुंची, जहां पूरे रास्ते देशभक्ति का माहौल नजर आया। यात्रा में जनप्रतिनिधियों के साथ NCC बैंड, स्कूली बच्चे, ITBP के जवान और बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा थामे लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। बच्चों और युवाओं का उत्साह देखते ही बना। आयोजकों के मुताबिक, तिरंगा यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता के महत्व को याद करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करना तथा नई पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक करना है। बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

