UP News: देर रात फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 34 IAS अधिकारियों के तबादले, कई को मिली नई जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में देर रात एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश सरकार ने 34 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। कई जिलाधिकारियों को बदला गया है, जबकि कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद बनाया गया है और कुशीनगर के जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर को कानपुर नगर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

UP News: देर रात फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 34 IAS अधिकारियों के तबादले, कई को मिली नई जिम्मेदारी

UP News: देर रात एक बार फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 34 IAS अधिकारियों

की नई तैनाती

बिंदास बोल न्यूज़ विशेष संवाददाता

TEST AD - In-Article-1
TEST AD - In-Article-1
TEST AD - In-Article-2
TEST AD - In-Article-2

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में देर रात एक बार फिर बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 34 IAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादला सूची में कई जिलाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कई अधिकारियों को शासन और विभिन्न विकास प्राधिकरणों में महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती मिली है।

इस तबादला एक्सप्रेस में कानपुर, मुरादाबाद, हरदोई, कुशीनगर, एटा, संतकबीरनगर, पीलीभीत, बलिया, अमेठी, बागपत, महोबा, बिजनौर, हाथरस, हमीरपुर और अन्य जिलों में प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं।

कानपुर को मिला नया जिलाधिकारी

कानपुर नगर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद बनाया गया है।

वहीं कुशीनगर के जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर को कानपुर नगर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

किस अधिकारी को मिली कौन सी जिम्मेदारी?

क्र.सं. अधिकारी पूर्व तैनाती नवीन तैनाती
1 अनुनय झा जिलाधिकारी, हरदोई जिलाधिकारी, मुरादाबाद
2 राहुल पाण्डेय विशेष सचिव, राज्य कर जिलाधिकारी, हरदोई
3 एम. अरुन्मोली विकास उपाध्यक्ष, आगरा प्राधिकरण/सम्भागीय खाद्य नियंत्रक जिलाधिकारी, एटा
4 संजय चौहान जिलाधिकारी, अमेठी जिलाधिकारी, कुशीनगर
5 महेंद्र सिंह तंवर जिलाधिकारी, कुशीनगर जिलाधिकारी, कानपुर नगर
6 अनुज मलिक CEO, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण जिलाधिकारी, संतकबीरनगर
7 आलोक कुमार जिलाधिकारी, संतकबीरनगर जिलाधिकारी, पीलीभीत
8 ज्ञानेन्द्र सिंह जिलाधिकारी, पीलीभीत जिलाधिकारी, बलिया
9 शशांक चौधरी अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी/यूपीड़ा जिलाधिकारी, अमेठी
10 दिव्यान्शु पटेल नगर आयुक्त, मुरादाबाद जिलाधिकारी, बागपत
11 प्रभास कुमार विशेष सचिव, नमामि गंगे/संयुक्त प्रबंध निदेशक, जल निगम ग्रामीण जिलाधिकारी, महोबा
12 उमेश प्रताप सिंह विशेष सचिव/निदेशक एवं प्रबंध निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण जिलाधिकारी, बिजनौर
13 सत्य प्रकाश पटेल विशेष सचिव, नगर विकास जिलाधिकारी, हाथरस
14 अशोक कुमार विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन जिलाधिकारी, हमीरपुर
15 हिमांशु कौशिक विशेष सचिव, कारागार प्रशासन एवं सुधार नगर आयुक्त, मुरादाबाद
16 विजय कुमार सिंह प्रबंध निदेशक, यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन CDO, मिर्जापुर
17 संतोष बहादुर सिंह मुख्य राजस्व अधिकारी, देवरिया CDO, मैनपुरी
18 विशाल कुमार ADM प्रशासन, सहारनपुर CEO, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण
19 विजय कुमार CDO, मिर्जापुर उपाध्यक्ष, आगरा प्राधिकरण एवं सम्भागीय खाद्य नियंत्रक
20 शैलेंद्र भाटिया विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक/महाप्रबंधक, यूपीडेस्को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीड़ा
21 गज़ल भारद्वाज जिलाधिकारी, महोबा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी
22 नितिन मदान ADM प्रशासन, रामपुर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण
23 जसजीत कौर जिलाधिकारी, बिजनौर प्रबंध निदेशक, यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन
24 जितेन्द्र प्रताप सिंह जिलाधिकारी, कानपुर नगर निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद
25 नेहा बंधु CDO, मैनपुरी अपर आयुक्त, विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन
26 अमनदीप डुली अपर आयुक्त, मनरेगा नियंत्रक, विधिक बाट माप
27 अस्मिता लाल जिलाधिकारी, बागपत विशेष सचिव/निदेशक एवं प्रबंध निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण
28 अभिषेक गोयल जिलाधिकारी, हमीरपुर विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक
29 मंगला प्रसाद सिंह जिलाधिकारी, बलिया प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ
30 निधि श्रीवास्तव विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विशेष सचिव, राज्य कर
31 अरविंद सिंह जिलाधिकारी, एटा विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद
32 राजेंदर पेंसिया जिलाधिकारी, मुरादाबाद विशेष सचिव, कारागार प्रशासन एवं सुधार
33 अतुल वत्स जिलाधिकारी, हाथरस विशेष सचिव, राजस्व
34 चन्द्र शेखर विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विशेष सचिव, परती भूमि विकास का अतिरिक्त प्रभार

कई जिलों के जिलाधिकारी बदले

इस तबादला सूची में कई जिलों के जिलाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। हरदोई, मुरादाबाद, एटा, कुशीनगर, कानपुर नगर, संतकबीरनगर, पीलीभीत, बलिया, अमेठी, बागपत, महोबा, बिजनौर, हाथरस और हमीरपुर समेत कई जिलों में प्रशासनिक बदलाव हुआ है।

इसके साथ ही कई अधिकारियों को विकास प्राधिकरण, नगर निगम, शासन के विभागों और विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

देर रात जारी हुई तबादला सूची से प्रशासनिक हलकों में हलचल

34 IAS अधिकारियों की इस तबादला सूची के बाद प्रदेश के प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। कई अधिकारियों को जिला प्रशासन से हटाकर शासन स्तर पर जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कई अधिकारियों को जिलों की कमान सौंपी गई है।

Bindas Bol News पर उत्तर प्रदेश की हर बड़ी और ब्रेकिंग खबर के लिए जुड़े रहें।