इनोविज़न–2026 इंटर-हाउस विज्ञान एवं नवाचार प्रदर्शनी का हुआ भव्य आयोजन
इनोविज़न–2026 इंटर-हाउस विज्ञान एवं नवाचार प्रदर्शनी का हुआ भव्य आयोजन स्वर्गीय डॉ. ईश्वरचंद्र गुप्त की जयंती के अवसर पर लगाई गई प्रदर्शनी कानपुर। स्वर्गीय डॉ. ईश्वर चंद्र गुप्त की जयंती के अवसर पर विकास नगर स्थित जय नारायण विद्या मंदिर स्कूल में "इनोविज़न–2026 इंटर-हाउस विज्ञान एवं नवाचार प्रदर्शनी" का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनोज कुमार द्विवेदी संयुक्त निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, कानपुर मंडल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत वैज्ञानिक मॉडलों का अवलोकन कर उनकी प्रतिभा, वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार की मुक्तकंठ से सराहना की। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत 3-डी स्टिमुलेशन मॉडल, डी.एन.ए. मॉडल, इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री, एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम, स्मार्ट पार्किंग सिस्टम, वर्चुअल रियलिटी सिस्टम सहित अनेक अभिनव परियोजनाएँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इन मॉडलों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता एवं अनुसंधान क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं प्रदर्शनी के समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार बृजेश मिश्र मौजूद रहें। तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जय नारायण विद्या मंदिर के अध्यक्ष विनीत चंद्रा ने की। मुख्य अतिथि ने स्थान पाए विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि विज्ञान एवं नवाचार की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया। और इस तरह के आयोजन करने से बच्चों का मानसिक विकास होता रहता हैं। इस सफल आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. ए. पी. सिंह, संयुक्त निदेशक, तकनीकी शिक्षा निदेशालय, प्रबंधक प्रो. सुनील मिश्र, कोषाध्यक्ष विजय अजमानी, प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी, उप-प्रधानाचार्या डॉ. नमिता गुप्ता, कार्यक्रम प्रभारी ओम तिवारी सहित समस्त शिक्षकगण एवं अभिभावक गण मौजूद रहें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

