कानपुर के पनकी में 12 दिवसीय सरल संस्कृत संभाषण शिविर का शुभारंभ
उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा संचालित गृहे-गृहे संस्कृत योजना के अंतर्गत 12 दिवसीय सरल संस्कृत संभाषण शिविर का शुभारंभ 13 अगस्त 2026 को कानपुर के पनकी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल विद्युत परिषद इंटर कॉलेज, पावर हाउस में हुआ। शिविर में विद्यार्थियों को सरल एवं रोचक माध्यम से संस्कृत बोलना, पढ़ना, गीता के श्लोक, गीत और खेलों के माध्यम से संस्कृत सीखने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कानपुर। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा आयोजित गृहे-गृहे संस्कृत योजना के अंतर्गत 12 दिवसीय सरल संस्कृत संभाषण शिविर का शुभारंभ 13 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में किया गया। इसी क्रम में कानपुर के पनकी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल विद्युत परिषद इंटर कॉलेज, पावर हाउस में भी 12 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का उद्घाटन हुआ।
शिविर का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती भावना कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में संस्कृत भाषा को सरल और सहज रूप से सीखने को लेकर उत्साह देखने को मिला।
शिविर की प्रशिक्षिका राधा पाठक ने विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा की महत्ता सरल एवं रोचक तरीके से समझाई। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान बच्चों को संस्कृत भाषा में बोलना और पढ़ना, गीता के श्लोक, संस्कृत गीत तथा विभिन्न खेलों के माध्यम से संस्कृत का अभ्यास कराया जाएगा।
प्रशिक्षिका ने कहा कि शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि उत्पन्न करना और उन्हें दैनिक जीवन में सरल संस्कृत संभाषण के लिए प्रेरित करना है। 12 दिनों तक चलने वाले इस शिविर का समापन 29 अगस्त 2026 को किया जाएगा।
कार्यक्रम के अवसर पर सुबोध कुमार सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

