डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के 2025 बैच के बीटेक पासआउट विद्यार्थियों की डिग्री वितरण प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। कुछ विद्यार्थियों को डिग्री मिल चुकी है, जबकि कई छात्र एक साल से अधिक समय बाद भी अपनी मूल डिग्री का इंतजार कर रहे हैं। जनवरी 2026 में की गई शिकायतों पर विश्वविद्यालय ने किसी विद्यार्थी की डिग्री रोके जाने से इनकार किया था। बाद में प्रोविजनल डिग्री डाउनलोड की सुविधा शुरू हुई और करीब छह महीने बाद डिग्री डिजिलॉकर पर अपडेट की गई। ऐसे में सवाल है कि जब डिग्री जारी हो चुकी है तो सभी विद्यार्थियों तक समय पर क्यों नहीं पहुंची?